General Science - Physics GK In Hindi MCQ। भारत के कला पुरातात्विक इतिहास ।

General Science - Physics GK 


161.वैद्युत आवेश का S.I. एकक है?
[A] एम्पियर
[B] कूलॉम
[C] ई.एस.यू.
[D] केल्विन
Hide Answer

Correct Answer: B [कूलॉम]

162.विद्युत् दीर्घ दूरी तक उच्च वोल्टता ए.सी. में पारंगत होता है| इसका क्या कारण है?
[A] वह द्रुतगामी है
[B] ऊर्जा की कम हानि होती है
[C] वह सुरक्षित है
[D] वह सस्ता है
Hide Answer

Correct Answer: B [ऊर्जा की कम हानि होती है]

163.ए.सी. परिपथों में ए.सी. मीटर मापते है?
[A] माध्य मान
[B] rms मान
[C] शिखर मान
[D] माध्य वर्ग मान
Hide Answer

Correct Answer: B [rms मान]

General Science - Physics GK 

164.बिजली के पंखे की गति बदलने के लिए प्रयुक्त साधन है?
[A] एम्लिफायर
[B] रेगुलेटर
[C] स्विच
[D] रेक्टिफायर
Hide Answer

Correct Answer: B [रेगुलेटर]

165.सौर कोशिकाएं किसके सिद्धांत पर कार्य करती है?
[A] प्रकाश की वोल्टीय प्रभाव
[B] प्रकाश वैद्युत प्रभाव
[C] प्रकाश चालकीय प्रभाव
[D] प्रकाश-संश्लेषण
Hide Answer

Correct Answer: B [प्रकाश वैद्युत प्रभाव]

166.हमारे घरेलू वैद्युत परिपथ में फ्यूज पिघल जाता है जब भारी वृद्धि होती है?
[A] प्रेरण में
[B] धारा में
[C] प्रतिरोध में
[D] धारिता में
Hide Answer

Correct Answer: B [धारा में]

General Science - Physics GK 

167.प्रकाश विद्युत् सेल बदलता है?
[A] यांत्रिक ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में
[B] ताप ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
[C] प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
[D] प्रकाश ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में
Hide Answer

Correct Answer: D [प्रकाश ऊर्जा को वैद्युत ऊर्जा में]

168.प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में बदला जाता है?
[A] ट्रांसफॉर्मर द्वारा
[B] डाईनेमो द्वारा
[C] दोलक द्वारा
[D] दिष्टकारी द्वारा
Hide Answer

Correct Answer: D [दिष्टकारी द्वारा]

169.एक फ्यूज-तार में मुख्य रूप से क्या होना चाहिए?
[A] उच्च गलनांक, अल्प प्रतिरोध
[B] अल्प गलनांक, अल्प प्रतिरोध
[C] अल्प गलनांक, उच्च प्रतिरोध
[D] उच्च गलनांक, उच्च प्रतिरोध
Hide Answer

Correct Answer: C [अल्प गलनांक, उच्च प्रतिरोध]

170.‘वीडियो टेप’ का अविष्कार किसने किया था?
[A] रिचर्ड जेम्स ने
[B] चालर्स गिन्सबर्ग ने
[C] पी.टी. फंर्सवर्थ ने
[D] जार्जेस द मेस्ट्रोल ने
Hide Answer

World / Physical Geography GK In Hindi MCQs

61.
समुद्रतल से अंटार्कटिका की औसत ऊंचाई कितनी है?

[A] 4,500 फीट
[B] 5,500 फीट
[C] 6,500 फीट
[D] 7,500 फीट
Hide Answer

Correct Answer: D [7,500 फीट ]
Notes:
अंटार्कटिका महाद्वीप की औसत ऊंचाई 7,516 फीट है, इस प्रकार यह विश्व का सबसे ऊँचा महाद्वीप है।

62.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. कर्क रेखा भारत के 6 राज्यों से गुज़रती है 

2. अरब सागर से पहले यह ओमान में प्रवेश करती है

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

[A] केवल 1
[B] केवल 2
[C] दोनों सही हैं
[D] दोनों गलत हैं
Hide Answer

Correct Answer: D [दोनों गलत हैं ]
Notes:
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से गुज़रती है : गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा व मिजोरम।

63.
चुकची सागर कहाँ पर स्थित है?

[A] पश्चिमी प्रशांत महासागर
[B] उत्तरी अटलांटिक महासागर
[C] दक्षिणी प्रशांत महासागर
[D] आर्कटिक महासागर
Hide Answer

Correct Answer: D [आर्कटिक महासागर ]
Notes:
चुकची सागर आर्कटिक महासागर में स्थित एक सीमान्त सागर है। यह 6,20,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके बेसिन देश अमेरिका और रूस हैं।

World / Physical Geography GK In Hindi MCQs

64.
निम्नलिखित में से किस देश में कपास की बेल का वज़न सर्वाधिक होता है?

[A] अमेरिका
[B] चीन
[C] मिस्र
[D] फ्रांस
Hide Answer

Correct Answer: C [मिस्र ]
Notes:
वर्ष 2017 में मिस्र में 10,00,483 पौंड बेल कपास का उत्पादन किया गया।

65.
विश्व में कपास उत्पादन करने वाले सबसे बड़ा क्षेत्र  (एक स्थान पर केन्द्रित) किस देश में स्थित है?

[A] चीन
[B] भारत
[C] अमेरिका
[D] पाकिस्तान
Hide Answer

Correct Answer: C [अमेरिका ]
Notes:
विश्व का सबसे बड़ा एक स्थान केन्द्रित कपास उत्पादक क्षेत्र अमेरिका के दक्षिणी मैदानों में स्थित है।

66.
चेरिएराना कॉफ़ी किस देश में उत्पादित की जाती है?

[A] वियतनाम
[B] कैमरून
[C] लाइबेरिया
[D] यमन
Hide Answer

Correct Answer: B [कैमरून ]
Notes:
चेरिएराना कॉफ़ी कैमरून में उगाई जाती है, इस कॉफ़ी में कैफीन नहीं होती।

World / Physical Geography GK In Hindi MCQs

67.
फ़ेडरेटेड स्टेट्स ऑफ़ माइक्रोनेशिया किस स्थान पर स्थित है?

[A] पश्चिमी प्रशांत महासागर
[B] अटलांटिक महासागर
[C] हिन्द महासागर
[D] अरब सागर
Hide Answer

Correct Answer: A [पश्चिमी प्रशांत महासागर ]
Notes:
फ़ेडरेटेड स्टेट्स ऑफ़ माइक्रोनेशिया 702 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, इसमें चार राज्य शामिल हैं : याप, चूक, पोहनपी और कोसरे।

68.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1. पछुआ पवनों के कारण पश्चिमी विक्षोभ उत्पन्न होते हैं 

2. पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिमी भारत में वर्षा होती है 

3. पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर में उत्पन्न होते हैं 

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है?

[A] केवल 1
[B] केवल 1 और 2
[C] 1, 2 और 3
[D] केवल 1 और 3
Hide Answer

Correct Answer: B [केवल 1 और 2 ]
Notes:
पश्चिमी विक्षोभ भू-मध्य सागर में उत्पन्न होते हैं।

World / Physical Geography GK In Hindi MCQs

69.
सुदूर दक्षिण में स्थित लैंडलॉक्ड देश कौन सा है?

[A] मलावी
[B] माली
[C] लेसोथो
[D] नाइजर
Hide Answer

Correct Answer: C [लेसोथो ]
Notes:
लेसोथो अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिण में 30,000 वर्ग किलोमीटर में स्थित है। इसकी राजधानी मासेरु है। यह देश चारों ओर से दक्षिण अफ्रीका से घिरा हुआ है।

70.
किलीमंजारो पर्वत किस देश में स्थित है?

[A] घाना
[B] केन्या
[C] तंज़ानिया
[D] नामीबिया
Hide Answer

Correct Answer: C [तंज़ानिया ]
Notes:
माउंट किलिमंजारो तंज़ानिया में 4,900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

41. भारत के कला पुरातात्विक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित में से किस एक का सबसे पहले निर्माण किया गया था? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2015)
(A) भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर

(B) धौली स्थित शैलकृत हाथी

(C) महाबलीपुरम स्थित शैलकृत स्मारक

(D) उदयगिरि स्थित वाराह मूर्ति

Show Answer

उत्तर : (b) कलाकृति निर्माण काल लिंगराज मंदिर 11वीं शताब्दी, धौली स्थित शैलकृत हाथी तीसरी शताब्दी ई.पू., महाबलीपुरम् का स्मारक 7-8वीं शताब्दी, उदयगिरि स्थित वाराह मूर्ति गुप्तकालीन।

42. विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय की कराधान व्यवस्था से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)

(i) भूमि की गुणवत्ता के आधार पर भू-राजस्व की दर नियत होती थी।

(ii) कारखानों के निजी स्वामी एक औद्योगिक कर देते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2 दोनों

(D) न तो 1 और न ही 2

Show Answer

उत्तर : (c) विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय के शासनकाल में कराधान व्यवस्था के सम्बन्ध में लगान का निर्धारण भूमि की उत्पादकता और उसकी स्थिति अर्थात् भूमि की गुणवत्ता के आधार पर किया जाता था। भू-राजस्व कराधान का सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत था तथा कारखानों के निजी स्वामी औद्योगिक कर भी देते थे। इस प्रकार दोनों कथन सत्य हैं।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

43. प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
(A) स्वप्नवासवदत्ता

(B) मालविकाग्निमित्र

(C) मेघदूत

(D) रत्नावली

Show Answer

उत्तर : (b) मालविकाग्निमित्र, नामक पुस्तक कालिदास का सुप्रसिद्ध नाटक है, जिसमें उन्होंने शुंग वंश के संस्थापक पुष्यमित्र शुंग के पुत्र अग्निमित्र तथा मालिविका, जोकि उस राज्य की नर्तकी थी, की प्रेम कथा का वर्णन किया है।

44. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
1. तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।

2. कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्नचिन्ह लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2 दोनों

(D) न तो 1 और न ही 2

Show Answer

उत्तर : (c) मध्यकालीन भारत में दक्षिण भारत के तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सिद्धर, जिनमें अगस्त्य भी हैं), शैव धर्म के उपासक थे तथा एकेश्वरवादी थे। वे मूर्तिपूजा की निंदा करते थे। कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत भी शैव अनुयायी थे, जोकि पुनर्जन्म तथा जाति-क्रम में विश्वास नहीं रखते थे। इस प्रकार दोनों कथन सत्य हैं।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

45. सम्राट् अशोक के राजादेश का सबसे पहले विकूटन (डिसाइफर) किसने किया था? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
(A) जॉर्ज बुहर

(B) जेम्स प्रिंसेप

(C) मैक्समूलर

(D) विलियम जोंस

Show Answer

उत्तर : (b) बनारस टकसाल में काम करने वाले इंग्लैंड के जेम्स प्रिंसेप ने ब्राह्मी लिपि और खरोष्ठी लिपि पहली बार पढ़ी। अशोक के राजादेश इन्हीं लिपियों में थे।

46. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
1. बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान सम्प्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।

2. बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।

3. बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिए स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलंबित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 2

(D) 1, 2 और 3

Show Answer

उत्तर : (b) बौद्धधर्म के महायान संप्रदाय का आदर्श बोधिसत्व है, न की हीनयान का। बोधिसत्व दूसरे के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अपने निर्वाण में विलंब करते हैं बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करुणामय है।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

47. अजंता और महाबलीपुरम् के रूप में ज्ञात दो ऐतिहासिक स्थानों में कौन-सी बात/बातें समान है/हैं? सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
1. दोनों एक ही समयकाल में निर्मित हुए थे।

2. दोनों का एक ही धार्मिक संप्रदाय से संबंध है।

3. दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

(A) केवल 1 और 2

(B) केवल 3

(C) केवल 1 और 3

(D) उपर्युक्त कथनों में से कोई भी सही नहीं है।

Show Answer

उत्तर : (b) अजंता की कलाकृतियां ई. पू. दूसरी शताब्दी की हैं, वहीं महाबलीपुरम् में 7वीं सदी के मध्य में कलाकृतियों के निर्माण का पता चलता है। अतः कथन 1 गलत है। जहां अजंता की कलाकृतियां बौद्ध धर्म से संबंधित हैं वहीं महाबलीपुरम् हिंदू मंदिर है। अतः कथन 2 भी असत्य है। अजंता और महाबलीपुरम् दोनों में शिलाकृत स्मारक पाए जाते हैं। अतः कथन 3 सत्य है। इस प्रकार विकल्प (B)सत्य है।

48. भारत के इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016) शब्द—विवरण

1. एरिपत्तिः भूमि, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशय के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था।

2. तनियूरः एक अकेले ब्राह्मण अथवा एक ब्राह्मण समूह को दान में दिए गए ग्राम।

3. घटिकाः प्रायः मंदिरों के साथ संबद्ध विद्यालय।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(A) 1 और 2

(B) केवल 3

(C) 2 और 3

(D) 1 और 3

Show Answer

उत्तर : (d) एरिपत्तिः यह भूमि मुख्यतः जलाशय भूमि थी, जिससे मिलने वाला राजस्व अलग से ग्राम जलाशयों के रख-रखाव के लिए निर्धारित कर दिया जाता था। तनियूर : चोल शासन के प्रशासन से संबंधित है। इसके अंतर्गत प्रत्येक गांव एक स्वायत्त इकाई था। तनियूर एक बड़ा गांव था। धारिका, मध्यकालीन कर्नाटक के मंदिरों के निकट स्थित पल्लवों का महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान था।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

49. मध्यकालीन भारत के आर्थिक इतिहास के संदर्भ में शब्द ‘अरघट्ट’ (Araghatta)किसे निरूपित करता है? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
(A) बंधुआ मजदूर।

(B) सैन्य अधिकारियों को दिए गए भूमि अनुदान।

(C) भूमि की सिंचाई के लिए प्रयुक्त जल चक्र (वाटर-व्हील)।

(D) कृषि भूमि में बदली गई बंजर भूमि।

Show Answer

उत्तर : (c) मध्यकालीन भारत में अरघट्टा-कृषि भूमि की सिंचाई का एक तरीका था।

50. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों तथा वीरगाथाओं को कंठस्थ करना निम्नलिखित में से किसका व्यवसाय था? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2016)
(A) श्रमण

(B) परिव्राजक

(C) अग्रहारिक

(D) मागध

Show Answer

उत्तर : (d) मागध प्राचीन भारत में एक दरबारी था, जिनका कार्य इतिवृत्तों, राजवंशीय इतिहासों या महाकाव्य संबंधी कथाओं को याद करना था। इन्हें सूत भी कहते थे।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

51. निम्नलिखित में से कौन-सा एक काकातीय राज्य में अति महत्त्वपूर्ण समुद्रपत्तन था? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2017)
(A) काकीनाडा

(B) मोटुपल्ली

(C) मछलीपट्नम

(D) नेल्लुरू

Show Answer

उत्तर : (b) काकातीय राज्य का एक महत्वपूर्ण समुद्र पत्तन मोटुपल्ली था, जोकि वर्तमान में आंध्र प्रदेश राज्य के कृष्णा जिले में अवस्थित है। इटली निवासी समुद्री यात्री मार्कोपोलो ने काकातीय राज्यकाल की समृद्धि का उल्लेख किया है। 13वीं शताब्दी मोटुपल्ली शिलालेख द्वारा ज्ञात होता है कि इस समुद्र पत्तन से कपूर, गुलाब-जल, हाथीदांत, मोती, रेशम, आदि वस्तुओं का व्यापार किया जाता था।

52. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2017)
1. सौत्रांतिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।

2. सर्वस्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्षिय (फिनोलिमा) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं हैं, अपितु अष्यक्त रूप से सदैव विद्यमान रहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 और 2 दोनों

(D) न तो 1, न ही 2

Show Answer

उत्तर : (b) सोत्रांतिक एवं सम्मितीय संप्रदाय बौद्ध धर्म से संबंधित है। इस प्रकार कथन (1) असत्य है। क्षणिकवाद को बौद्धदर्शन में स्वीकार किया गया है। बुद्ध के अनुसार अनित्यवाद का तार्किक विकास ही क्षणिकवाद है, जोकि बाद में बौद्ध दर्शन में आया। इस मत के अनुसार, विश्व की प्रत्येक वस्तु का अस्तित्व क्षणमात्र के लिए ही रहता है।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

53. बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायः चित्रकारी है, जो- (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2017)
(A) अजंता में है।

(B) बादामी में है।

(C) बाघ में है।

(D) एलोरा में है।

Show Answer

उत्तर : (a) बोधिसत्व पद्मपाणि की चित्रकला अंजता की गुफाओं में की गई चित्रकला की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में है। इसे छठी शताब्दी के अंत में निष्पादित किया गया था। यह एक प्रकार की राजसी शैली की सर्वश्रेष्ठतम कृति है, जिसमें उन्होंने एक नीलम जड़ित मुकुट पहना हुआ है। उनके लंबे काले बाल मनोहरी रूप से छाया प्रदान कर रहे हैं। इसमें उनके दाहिने हाथ कुछ-कुछ रुके हुए तथा  के पुष्प को पकड़े हुए दिखाया गया है।

54. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2017) परंपराएं—समुदाय
1. चलिहा साहिब उत्सव—सिंधियों का

2. नंदा राज जातव-यात्रा—गोंडों का

3. वारी-वारकरी—संथालों का

ऊपर दिए हुए युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं-

(A) केवल 1

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1 और 3

(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Show Answer

उत्तर : (a) भारत में सिंधी समाज प्रत्येक वर्ष जुलाई अगस्त माह में चलिहा साहिब उत्सव का आयोजन करता है। इसमें 40 दिनों तक उपवास द्वारा अखंड ज्योति की पूजा की जाती है। नंदा राज जात यात्रा उत्तराखंड की प्रमुख सांस्कृतिक यात्रा है। यह कुमाऊं क्षेत्र के राजा कल्याणचंद के शासनकाल से आयोजित की जाती है। महाराष्ट्र के पढ़ंरपुर में आषाढ़ माह की शुक्ल एकादशी पर वारी-वारकरी महायात्रा का आयोजन किया जाता है। इसे ‘वैष्णवजनों का कुंभ’ भी कहा जाता है। वारी का अर्थ है-सालों साल लगातार यात्रा करना। इसमें शामिल होने वाले लोगों को वारकरी कहा जाता है तथा इसे मानने वाले अनुनायी वारकरी संप्रदाय के कहलाते हैं।

भारत के कला पुरातात्विक इतिहास 

55. ऋवेदकालीन आर्यों और सिंधु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (सिविल सर्विस (प्रा.प.) 2017)
1. ऋग्वेदकालीन आर्य कवच और शिरत्राण (हेलमेट) का उपयोग करते थे, जबकि सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।

2. ऋग्वेदकालीन आर्यों को स्वर्ण, चांदी और ताम्र का ज्ञान था, जबकि सिंधु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लौह का ज्ञान था।

3. ऋग्वेदकालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था, जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिंधु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

(A) केवल 1

(B) केवल 2 और 3

(C) केवल 1 और 3

(D) 1, 2 और 3

Show Answer

उत्तर : (a) ऋग्वेद में उल्लिखित वर्ग (कवच) से सम्भवतः उस समय आर्य लौह व स्वर्ण से निर्मित कवच और शिरत्राण (हेलमेट) का प्रयोग करते थे। वहीं सिंधु सभ्यता के लोगों द्वारा इसके उपयोग के कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं। लौह का प्रचलन उत्तर भारत में 1000 ई. पू.- 600 ई. पू. के मध्य हुआ था, जबकि ऋग्वैदिक आर्यों को स्वर्ण चांदी और ताम्र का ज्ञान था। इस प्रकार कथन 2 असत्य है। ऋग्वैदकालीन आर्यों ने घोड़े को पालतू बना लिया था तथा वे इसका प्रयोग प्रायः युद्धों में भी करते थे। सिंधु सभ्यता के विभिन्न स्थलों से मोहनजोदड़ो में मिट्टी के घोड़े की आकृति, लोथल में घोड़े की तीन मूर्तियां तथा सुरकोटडा में घोड़े की हड्डयों के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

General Science - Physics GK In Hindi MCQ। भारत के कला पुरातात्विक इतिहास । General Science - Physics GK In Hindi MCQ। भारत के कला पुरातात्विक इतिहास । Reviewed by Best Seller on 5/27/2020 07:00:00 am Rating: 5

1 टिप्पणी:

🚶‍♂️💃🚶‍♂️

Blogger द्वारा संचालित.