भारत देश के उपनाम - व्‍यक्ति और झीलें।


भारत देश के उपनाम - व्‍यक्ति और झीलें।

1. राष्‍ट्रपिता - महात्‍मा गाँधी

2. बापू - महात्‍मा गाँधी

3. सीमांत गाँधी, बादशाह खान - खान अब्‍दुल गफ्फार खाँ

4. भारत के वृद्ध पुरूष - दादा भाई नौरोजी

5. भारत के लौह पुरूष - सरदार वल्‍लभ भाई पटेल

6. शांति दूत - लाल बहादूर शास्‍त्री

7. पंजाब केसरी - लाला लाजपत राय

8. बंगाल केसरी - आशुतोष मुखर्जी

9. बिहार केसरी - डाँ. श्री कृष्‍ण सिंह

10. आंध्र केसरी - टी. प्रकाशम

11. शेर – ए – कश्‍मीर, कश्‍मीर के शेर - शेख अब्‍दुल्‍ला

12. बंगबंधु - शेख मुजीबुर रहमान

13. देशबंधु - चितरंजन दास

14. दीनबंधु - सी.एफ.एण्‍ड्रयुज

15. लोकमान्‍य - बाल गंगाधर तिलक

16. लोकनायक - जय प्रकाश नारायण

17. जननायक - कर्पुरी ठाकुर

18. राजश्री - पुरूषोत्तम दास टंडन

19. गुरूदेव - रवीन्‍द्र नाथ टैगोर

20. गुरूजी - एम.एस.गोवलकर

21. देश रत्‍न, अजातशत्रु - डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद

22. महामना - मदन मोहन मालवीय

23. नेताजी - सुभाष चंद्र बोस

24. चाचा, पंडित जी - जवाहर लाल नेहरू

25. राजाजी, सी.आर - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

26. गौरेया - मेजर जनरल राजिंदर सिंह

27. युवा तुर्क - चंद्र शेखर

28. ताऊ - चौधरी देवी लाल

29. शहीद ए आजम - भगत सिंह

30. भारत की कोकिला - सरोजिनी नायडू

31. लेडी विद द लैम्‍प - फ्लोरेंस नाइटिंगल

32. स्‍वर कोकिला - लता मंगेशकर

33. उडनपरी - पी.टी.उषा

34. मदर (माँ) - मदर टेरेसा

35. विश्‍व कवि, कवि गुरू - रवीन्‍द्र नाथ टैगोर

36. सरदार - सरदार वल्लभ भाई पटेल

37. तोता – ए – हिंद - अमीर खुसरो

38. लाल, बाल, पाल - लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपिन चंद्र पाल

39. बिहार विभूति - डाँ. अनुराग नारायण सिंह

40. बाबूजी - जगजीवन राम

41. भारत का नेपोलियन - समुद्र गुप्‍त

42. भारत का शेक्‍सपियर - महाकवि कलिदास

43. भारत का मैकियावली - चाण्‍क्‍य (कौटिल्‍य)

44. कश्‍मीर का अकबर - जेनुल आब्‍दीन

45. गुजरात के पिता - रवि शंकर महाराज

46. भारतीय फिल्‍मों के दादा - ढूण्‍डी राज गोविन्‍द फाल्‍के

47. भारतीय पुनर्जागरण के पिता - राजा राम मोहन राय

48. भारतीय इतिहास के निर्माता राजा - सैयद बंधु

49. अन्‍ना - सी.एन . अन्‍नादुराई

50. जी.बी.एस. - जॉर्ज

51. हरियाणा हरिकेन - कपिल देव

52. हॉकी के जादुगर - ध्‍यानचंद

53. देश प्रिय - यतीन्‍द्र मोहन सेन गुप्‍ता

54. कुवेम्‍पु - के.वी.पुट्टप्‍पा

55. लिटिल कॉर्पोरल, भाग्‍य के पुरूष - नेपोलियन बोनापार्ट

56. फ्यूरर - एडॉल्‍फ हिटलर

57. किंग मेकर - वारविक अर्ल

58. अंकल हो - ही ची मिन्‍ह

59. एवन का कवि - विलियम शेक्‍सपियर

60. ली क्‍वान - पर्ल बक

61. ब्रिटेन के ग्रैड ओल्‍ड मेन - विलियम ई.ग्‍लैडस्‍टोन

62. युवती रानी - महारानी एलिजाबेथ प्रथम

63. ऑरलियन्‍स की नौकरानी - जोन ऑफ आर्क

64. रक्‍त एवं लौह के पुरूष - ओटो वान बिस्‍मार्क

65. दवि‍तीय ड्यूस - बेनिटो मुसोलिनी

66. डेजर्ट फॉक्‍स - जनरल रोमेल इरविन

67. कायदे आजम - मो. अली जिन्‍नाह

भारत की झीलें: 

1. वूलर झील :- जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित भारत का वृहदतम ताजे जल का झील है। झेलम नदी पर निर्मित यह गोखुर झील का उदाहरण है।

2. डल झील :- हिमानी द्वारा निर्मित श्रीनगर में ताजे जल की झील है।

3. सांभर झील: - राजस्थान में स्थित , भारत का अंतः स्थलीय वृहदत्तम खारे जल की झील है। भारत के 60 %  नमक की आपूर्ति करता है।

4. ढेबर झील :- राजस्थान के उदयपुर स्थित खारे जल की झील है, भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, इसका निर्माण उदयपुर के राजा ने करवाया था।

5. लोकतक झील:- मणिपुर स्थित उत्तर पूर्वी भारत का सबसे बड़ा भारी जल का  झील व जल विद्युत केंद्र भी है। यह झील विश्व में तैरती द्वितीय झील के रूप में प्रसिद्ध है। इस झील में केबुल लामजाओ तैरता राष्ट्रीय पार्क अवस्थित है। यह झील मणिपुर की जीवन रेखा कहलाती है।

6. चिल्का झील: - उड़ीसा स्थित भारत का वृहदतम झील, लैगून झील, खारे पानी की झील, झींगा उत्पादन हेतु प्रसिद्ध है।

7. कोलेरू झील :- आंध्र प्रदेश में कृष्णा गोदावरी डेल्टा में स्थित ताजे पानी की झील है।

8. पुलिकट झील:- आंध्रा प्रदेश एवं तमिलनाडु की सीमा पर स्थित खारे जल की लैगून झील है। श्रीहरिकोटा नामक द्वीप इस झील को सागर से अलग करता है। इस झील के पश्चिमी हिस्से में बकिंघम नहर है।

9. बेम्बनाद झील :- केरल स्थित खारे जल की लैगून झील है। इस झील में वेलिंगटन द्वीप है जहां पर नौकायन प्रतियोगिताएं होती हैं। यह भारत की सबसे लंबी झील है। इस के पूर्वी तट पर कुमारकोम पक्षी अभ्यारण तथा उत्तरी तट पर कोच्चि बंदरगाह अवस्थित है। राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 का कुछ हिस्सा इसी झील से गुजरता है।

10. लोनार झील: - महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित ज्वालामुखी द्वारा निर्मित झील है।

11. रेणुका झील :- हिमाचल के सिरमौर जिला स्थित ताजे पानी की झील है। यहीं पर चिड़ियाघर एवं लायन सफारी स्थित है।

12. रूपकुंड झील :- उत्तराखंड के मध्य स्थित ताजे पानी की प्राकृतिक झील है। यह एक हिमानी झील है, इस झील के किनारे सैकड़ों मानव कंकाल  मिलने के कारण इसे रहस्यमई झील या मानव कंकाल झील के संज्ञा दी गई।

13. सास्थम कोट्टा झील :- केरल के कोल्लम जिला स्थित ताजेजल की झील है।

14. सातताल झील :- उत्तराखंड के कुमाऊ प्रखंड में झीलम ताल नगर के निकट कई जिलों का समूह है जो प्रवासी पक्षियों हेतु स्वर्ग बना जाते हैं।

15. सूरज ताल झील: - हिमाचल प्रदेश में बड़ा लाचा दर्रे के निकट स्थित ताजे जल की झील है।

16. तवावोहर झील :- मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में नर्मदा नदी पर बांध निर्माण पर इसे निर्मित किया गया।

17. सोंग्मो झील :- सिक्किम के गंगा टोंक जिला में स्थित ताजे पानी  की झील है।

18. वीरानम झील :-  तमिलनाडु में स्थित कृत्रिम झील है।

19. अष्टमुदी झील:- केरल में स्थित लैगून झील है जिसकी 8 शाखाएं हैं। रामसर समझौते द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय महत्व का आद्र भूमि घोषित किया गया है।

20. भीमताल:- उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मीठे जल की झील जिसके केंद्र में एक छोटा द्वीप भी है। यह पर्यटन स्थल भी है।

21.  भोज झील :- यह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मीठे जल की झील व आद्र भूमि है ।

22. चंद्र ताल : - हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में मीठे जल की झील है। लाहुल व स्पीति को जोड़ने वाला कुंजम दर्रा इसी के द्वारा निर्मित है।

23. पंचभद्रा झील :- यह राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित खारे पानी की झील है।

24. हिमायत सागर झील :- हैदराबाद से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मानव निर्मित झील है, जो मूसी नदी पर निर्मित है।

25. नाको झील :- हिमांचल प्रदेश के किन्नौर जिले स्थित ताजे जल की प्राकृतिक झील है।

26. ओसमान सागर: - हैदराबाद स्थित ताजे जल की कृत्रिम झील है।

27. पुष्कर झील: - जिले में स्थित लूनी नदी द्वारा छोड़ी गई। जल को एकत्र कर मानव निर्मित झील है। 

28. नक्की झील: - यह झील राजस्थान में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित है। यह झील कटोरे नुमा है जो संभवत: कभी ज्वालामुखी का मुख था। यह माउंट आबू में स्थित है।

29. नल सरोवर झील:- यह गुजरात राज्य में स्थित एक ताजा जल की झील है। 

30. राजसमंद झील :- राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित मीठे जल की झील है। इस झील में एक द्वीप है जिसमें खेती की जाती है।

भारत देश के उपनाम - व्‍यक्ति और झीलें। भारत देश के उपनाम - व्‍यक्ति और झीलें।    Reviewed by Best Seller on 12/03/2019 12:19:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

🚶‍♂️💃🚶‍♂️

Blogger द्वारा संचालित.