महत्वपूर्ण किताबों के लेखक नाम और व्याकरण, जनरल नॉलेज पढ़िए।

25 किताब और उनके लेखक


1. प्लेइंग इट माइ वे: - सचिन तेंदुलकर
2. हाफ गर्लफ्रेंड: -चेतन भगत
3. ए गाइट टू प्राइवेट इक्विटी: -नेहा भुवानिया
4. बर्थ ऑफ सिनेमा: -गोपाल कृष्ण
5. अ बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स: -जवाहरलाल नेहरू
6. अ बिलियन इज इनफ: -अशोक गुप्ता
7. इकोनॉमिक नाइटमेयर ऑफ इंडिया: -चौधरी चरण सिंह
8. वन लाइफ इज नोट इनफ: -नटवर सिंह
9. गीता रहस्य: -बाल गंगाधर तिलक
10. द कैंडिडेट: -अनिरूद्ध भट्टाचार्य
11. द एक्सीडेंट्ल प्राइम मिनिस्टर: -संजय बारू
12. अनब्रेकेबल: -मेरीकॉम
13. कॉफी टेबल: -के. गिरि प्रकाश
14. डेथ ऑफ ए सिटी: -अमृता प्रीतम
15. एंड देन वन डे: -नसीरुद्दीन शाह
16. ट्रेन टू पाकिस्तान: -खुशवंत सिंह
17. द हिंदूज़: -ऐन ऑल्टरनेटिव हिस्ट्री
18. इंडिया ए रिस्क: -जसवंत सिंह
19. सब्सटांस एंड द शैडो: -दिलीप कुमार
20. अ सुटेबल ब्वॉय: -विक्रम सेठ
21. भ्रष्टाचार भारत छोड़ो: -किरण बेदी
22. पैसेज टु इंग्लैंड: -नीरद सी चौधरी
23. नीम के पेड़: -राही मासूम रजा
24. चरित्रहीन: -शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
25. माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ: -महात्मा गांधी

नदियों के किनारे बसे शहर 

🍟यमुना नदी (Yamuna River) - मथुरा, आगरा, दिल्ली, इलाहाबाद

🍟गंगा नदी (Ganga River) - इलाहाबाद, हरिद्धार, कानपुर, पटना, वाराणसी (बनारस)

🍟ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) - सोकोवा घाट, डिब्रूगढ़, गुवाहाटी

🍟सतलुज नदी (Satluj River) - फिरोजपुर, लुधियाना

🍟महानदी (Mahanadi) - कटक, संबलपुर

🍟अलकनंदा नदी (Alaknanda River) - बद्रीनाथ

🍟तुंगभद्रा नदी (Tungabhadra River) - कुर्नूल

🍟झेलम नदी (Jhelum River) - श्रीनगर

🍟ताप्ति नदी (Tapti River) - सूरत

🍟कृष्णा नदी (Krishna River) - विजयवाड़ा

🍟भीमा नदी (Bhima River) - पंढरपुर

🍟रामगंगा नदी (Ramganga River) - बरेली

🍟बेतवा नदी (Betwa River) - ओरछा

🍟शिप्रा या क्षिप्रा नदी (Shipra or Kshipra River) - उज्जैन

🍟सरयू नदी (Saryu River) - अयोध्या

🍟हुगली नदी (Hooghly River) - कोलकाता

🍟गोमती नदी (Gomti River) - लखनऊ

🍟नर्मदा नदी (Narmada River) - जबलपुर

🍟चंबल नदी (Chambal River) - कोटा

🍟गोदावरी नदी (Godavari River) - नासिक

🍟कावेरी नदी (Kaveri River) - श्रीरंगपट्टनम्

🍟मूसी नदी (Musée River) - हैदराबाद

🍟स्वर्ण रेखा नदी (Swarnekhha River) - जमशेदपुर

🍟साबरमती नदी (Sabarmati River) - अहमदाबाद

जनरल नॉलेज

275 जिसके समान कोई दूसरा न हो = अद्वितीय
276. जिसे वाणी व्यक्त न कर सके = अनिर्वचनीय
277. जैसा पहले कभी न हुआ हो = अभूतपूर्व
278. जो व्यर्थ का व्यय करता हो = अपव्ययी
279. जिसके पास कुछ भी न हो = अकिंचन
280. जिसका निवारण न हो सके = अनिवार्य
281. जिसका परिहार करना संभव न हो = अपरिहार्य
282. जो ग्रहण करने योग्य न हो = अग्राह्मा
283. जिसे प्राप्त न किया जा सके = अप्राप्य
284. जिसका उपचार न हो सके = असाध्य
285. जो तुरंत कविता बना सके = आशुकवि
286. जिसके हाथ में चक्र हो = चक्रपाणि
287. जिसके मस्तक पर चन्द्रमा हो = चन्द्रमौली
288. जो दूसरों के दोष खोजे = छिद्रान्वेषी
289. जानने की इच्छा = जिज्ञासा
290. जीवित रहने की इच्छा = जिजीविषा
291. जीतने की इच्छा वाला = जिगीषु
292. जहाँ सिक्के ढाले जाते हैं = टकसाल
293. जो त्यागने योग्य हो = त्याज्य
294. जिसे पर करना कठिन हो = दुस्तर
295. जंगल की आग = दावाग्नि
296. जिसमें कोई विवाद ही न हो = निर्विवाद
297. जो निंदा के योग्य हो = निन्दनीय
298. जिसे तुरंत उत्तर सूझ जाए = प्रत्युत्पन्नमति
299. जो विधि के अनुकूल हो = वैध
300. जो बहुत बोलता हो = वाचाल

जनरल नॉलेज

301. जो सदा से चला आ रहा हो = सनातन
302. जो क्षण भर में नष्ट हो जाये = क्षणभंगुर
303. जिसने मुकदमा दायर किया है = वादी
304. जिसके विरुद्ध मुकदमा दायर किया है = प्रतिवादी
305. जो बुलाया न गया हो = अनाहूत
306. जिस नायिका का पति परदेश चला गया हो = प्रोषित पतिका
307. जिसका पति परदेश से वापस आ गया हो = आगत पतिका
308. जिसका पति परदेश जाने वाला हो = प्रव्स्यत्पतिका
309. जिसका मन दूसरी ओर हो = अन्यमनस्क
310. जो लौटकर आया है = प्रत्यागत
311. जो कार्य कठिनता से हो सके = दुष्कर
312. जिसे नापना संभव न हो = असाध्य
313. जिसने किसी दूसरे का स्थान अस्थाई रूप से ग्रहण किया हो = स्थानापन्न
314. जो जन्म लेते ही गीर या मर गया है = आदण्डपात
315. जिसे आश्वासन दिया गया हो = आश्वस्त
316. जिसकी बाहें जनु तक पहुंचती हो = आजानबाहू
317. जो आलोचना के योग्य हो = आलोच्य
318. जो कभी न मरे = अमर

जनरल नॉलेज

319. जनता में सुनी – सुनाई बातें = किंवदंति
320. जिसकी कोई उपमा न हो = अनुपम
321. जिस पर नियंत्रण न हो = अनियंत्रण
322. जिसे जीता न जा सके = अजेय
323. जो स्पर्श करने योग्य न हो = अस्प्रश्य
324. जिसका कोई रक्षक न हो = अनाथ
325. जो रहा भ्रष्ट हो गया है = पथभ्रष्ट
326. जो पहले घटित नहीं हुआ है = अभूतपूर्व
327. जिस महिला के संतान न होती हो = बंध्या
328. जिस पर कोई ऋण न हो = उऋण
329. जो स्त्री कविता लिखती हो = कवियित्री
330. जो आशा से अधिक हो = आशातीत
331. जो युद्ध में स्थिर हो = युधिष्ठिर
332. जो भूखा हो = बुभुक्षित
333. जो चर पैर से चलता है = चतुष्पद
334. जिसके आर-पर देखा जा सके = पारदर्शी
335. जिस स्त्री को उसके पति ने त्याग दिया हो =परित्यक्ता
336. जिस स्त्री का पति जीवित हो = सधवा
337. जिसकी बुद्धि में तत्काल निर्णय की क्षमता हो = प्रत्युत्पन्नमति
338. जहाँ जाया न जा सके = अगम्य
339. जो सब में व्याप्त हो = सर्वव्यापी
340. जो अच्छे कुल से उत्पन्न हुए हों = कुलीन
341. जो एक ही माँ के उदर से उत्पन्न हुए हों = सहोदर
342. जिसकी दमन करना कठिन हो = दुर्दुमनिय
343. जो क्रमबद्ध इतिहास लिखे जाने से पूर्व का हो = प्रागैतिहासिक

जनरल नॉलेज

344. जिसे काटा न जा सके = अकाट्य
345. जो करने योग्य न हो = अकरणीय
346. जिसमे कुछ करने की क्षमता न हो = अक्षम
347. जिसकी गणना न की जा सके = अगण्य
348. जिसका चिन्तन न हो सके = अचिंत्य
349. जिसका जन्म नहीं होता = अज
350. जिसे दबाया न जा सके = अदम्य
351. जिसमें दया न हो = अदय
352. जिस पर आक्रमण न हो सके = अनाक्रांत
353. जिसे बुलाया न गया हो = अनाहूत
354. जिसका अनुभव किया गया है = अनुभूत
355. जिसका उच्चारण न किया गया हो = अनुच्चारित
356. जिसका कहीं भी अंत न हो सके = अनंत
357. जिसके बिना काम न चले = अपरिहार्य
358. जो अधिक धन खर्च करता हो = अपव्ययी
359. जिस पर अभियोग लगाया गया हो = अभियुक्त
360. जिसका भेदन न किया जा सके = अभेद्य
361. जो शोच करने योग्य न हो = अशोच्य
362. जो नहीं हो सकता = असंभव
363. जिसे सहन न किया जा सके = असहनीय
364. जिसकी कोई सीमा न हो = असीम
365. जो बहुत कृशकाय हो = तंवंगी
366. जहाँ कोई मनुष्य न रहता हो = निर्जन
367. जिसके भीतर की हवा का तापमान समस्थित में रखा गया हो = वातानुकूलित
368. जो शक्ति का उपासक हो = शाक्त
369. जो सदियों से चला आ रहा हो = सनातन
370. जो केवल अपने सुख के लिए किया जाये = स्वान्तःसुखाय

जनरल नॉलेज

371. जनता द्वारा चलाया जाने वाला राज = जनतंत्र
372. जन्म से सौ वर्ष का समय = जन्मशती
373. जमी हुई गाढ़ी चीज की मोती तह = थक्का
374. जल में जनमने वाला = जलज
375. जल में रहने वाले जिव जन्तु = जलचर
376. जहाँ औषधि दान स्वरूप मिलती है = दातव्य , औषधालय

व्याकरण/Grammer

*⚡ हिंदी के कुछ चिन्ह* 🔰

*♦ 1. अल्प विराम-Comma (,)*
जहाँ थोड़ी सी देर रुकना पड़े, वहाँ अल्प विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता हैं अथार्त एक से अधिक वस्तुओं को दर्शाने के लिए अल्प विराम चिन्ह (,) लगाया जाता है।

*उदहारण :*
राम, सीता, लक्षम और हनुमान ये सभी भगवान् के रूप में पूजे जाते हैं।
मैंने भारत में पहाड़, झरने, नदी, खेत, ईमारत आदि चीजें देखीं थी।
•───────────────────•
*2. अर्द्ध विराम (Semicolon) [ ; ]*
जहाँ अल्प विराम (Alp Viram) की अपेक्षा कुछ अधिक देर तक रुकना पड़े, वहाँ अर्द्ध विराम (Ardh Viram) का प्रयोग करते है ।

*उदाहरण :* 
सूर्यास्त हो गया; लालिमा का स्थान कालिमा ने ले लिया ।
सूर्योदय हो गया; चिड़िया चहकने लगी और कमल खिल गए ।
•───────────────────•
*3. पूर्ण विराम-Full Stop (।) :*
जब वाक्य खत्म हो जाता है तब वाक्य के अंत में पूर्ण विराम (।) लगाया जाता है।

*उदाहरण :*
राम खाना खाता है।
मोहन स्कूल जाता है।
राम जा दोस्त मोहन है।
मैंने अपना काम पूरा कर लिया।
•───────────────────•
*4. उप विराम (Colon) [ : ]*
जब किसी कथन को अलग दिखाना हो तो वहाँ पर उप विराम (Up Viram) का प्रयोग करते हैं ।

व्याकरण/Grammer

*उदाहरण :*
प्रदूषण : एक अभिशाप ।
विज्ञान : वरदान या अभिशाप ।
•───────────────────•
*5.विस्मयादिबोधक चिन्ह-Interjection (!) :*
विस्मयादिबोधक चिन्ह (!)का प्रयोग वाक्य में हर्ष, विवाद, विस्मय, घृणा, आश्रर्य, करुणा, भय इत्यादि का बोध कराने के लिए किया जाता है अथार्त इसका प्रयोग अव्यय शब्द से पहले किया जाता है।

*उदाहरण :*
हाय !, आह !, छि !, अरे !, शाबाश !
हाय ! वह मार गया।
आह ! कितना सुहावना मौसम है।
वाह ! कितना सुंदर वृक्ष है।

*6. प्रश्न चिन्ह (Question Mark) [ ? ]*
प्रश्न चिन्ह (Prashn Chinh) का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों के अंत में किया जाता है ।

*उदाहरण :*
वह क्या लिख रहा है ?
ताजमहल किसने बनवाया ?
•───────────────────•
*7. कोष्ठक चिन्ह (Bracket) [ (),{},[] ]*
कोष्ठक चिन्ह (Koshthak Chinh) का प्रयोग अर्थ को और अधिक स्पस्ट करने के लिए शब्द अथवा वाक्यांश को कोष्ठक के अन्दर लिखकर किया जाता है ।

व्याकरण/Grammer

*उदाहरण :*
विश्वामित्र (क्रोध में काँपते हुए) ठहर जा ।
धर्मराज (युधिष्ठिर) सत्य और धर्म के संरक्षक थे ।
•───────────────────•
*8. योजक चिन्ह (Hyphen) [ - ]*
योजक चिन्ह (Yojak Chinh) का प्रयोग समस्त पदों के मध्य में किया जाता है ।

*उदाहरण :*
सुख-दुःख, लाभ-हानि, दिन-रात, यश-अपयश, तन-मन-धन ।
देश के दीवानों ने तन-मन-धन से देश की रक्षा के लिए प्रयत्न किया ।
•───────────────────•
*9. अवतरण या उदहारणचिन्ह-Inverted Comma ( “…” ) :*
किसी की कही हुई बात को उसी तरह प्रकट करने के लिए अवतरण चिह्न (”…”) का प्रयोग किया जाता है।

*उदाहरण :*
तुलसीदास ने सत्य कहा है ― ”पराधीन सपनेहु सुख नाहीं।”
जयशंकर प्रसाद ने कहा है ― ”जीवन विश्र्व की सम्पत्ति है।”
राम ने कहा, ”सत्य बोलना सबसे बड़ा धर्म है।”
•───────────────────•
*10. लाघव चिन्ह-Abbreviation Sign (०) :*
किसी बड़े तथा प्रसिद्ध शब्द को संक्षेप में लिखने के लिए उस शब्द का पहला अक्षर लिखकर उसके आगे शून्य (०) लगा देते हैं। यह शून्य ही लाघव-चिह्न कहलाता है।

व्याकरण/Grammer

*उदाहरण :*
डॉंक़्टर के लिए ― डॉं०
पंडित के लिए ― पं०
इंजिनियर के लिए ― इंजी०
उत्तर प्रदेश के लिए ― उ० प्र०

*11. विवरण चिन्ह-Sign of Following ( :- ) :*
विवरण चिन्ह (:-)का प्रयोग वाक्यांश के विषयों में कुछ सूचक निर्देश आदि देने के लिए किया जाता है।

*उदाहरण :*
आम के निम्न फायदे है:-
संज्ञा के तीन मुख्य भेद होते हैं:-
वचन के दो भेद है:-
•───────────────────•

*12. रेखांकन चिन्ह-Underline ( _ ) :*
किसी भी वाक्य में महत्त्वपूर्ण शब्द, पद, वाक्य को रेखांकित करने के लिए रेखांकन चिन्ह (_)का प्रयोग किया जाता है।

*उदहारण :*
हरियाणा और उत्तर प्रदेश को यमुना नदी प्रथक करती है।
गोदान उपन्यास, प्रेमचंद द्वारा लिखित सर्वश्रेष्ठ कृति है।
कृष्ण ने बरगद के पेड़ के निचे उपदेश दिया था।
•───────────────────•
*13. पदलोप चिन्ह-Omission (…) :*
जब वाक्य या अनुच्छेद में कुछ अंश छोड़ कर लिखना हो तो लोप चिह्न (…) का प्रयोग किया जाता है।

व्याकरण/Grammer

*उदाहरण :*
राम ने मोहन को गली दी…।
मैं सामान उठा दूंगा पर…।
में घर अवश्य चलूँगा… पर तुम्हारे साथ।
•───────────────────•
*14. पुनरुक्ति सूचक चिन्ह-Repeat Pointer Symbol (,,) :*
पुनरुक्ति सूचक चिन्ह (,,) का प्रयोग ऊपर लिखे किसी वाक्य के अंश को दोबारा लिखने से बचने के लिए किया जाता है।

*उदाहरण :*
•───────────────────•

*15. विस्मरण चिन्ह या त्रुटिपूरक चिन्ह-Oblivion Sign (^) :*
विस्मरण चिन्ह (^) का प्रयोग लिखते समय किसी शब्द को भूल जाने पर किया जाता है।

*उदाहरण :*
राम ^ जएगा।
श्याम ^ में रहते थे। 
राम बहुत ^ लड़का है।
मैंने तुमसे वो बात ^ थी।


महत्वपूर्ण किताबों के लेखक नाम और व्याकरण, जनरल नॉलेज पढ़िए। महत्वपूर्ण किताबों के लेखक नाम और व्याकरण, जनरल नॉलेज पढ़िए। Reviewed by D.B.PATIL on 6/11/2020 05:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

🚶‍♂️💃🚶‍♂️

Blogger द्वारा संचालित.