सिर्फ भूगोल विषय के बारे में 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान।।

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी


*1. अफ्रीका महादेश का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है?* – काहिरा 

*2. हवाई जहाज प्रायः किस मंडल में उड़ते हैं?* – समताप मंडल में 

*3. वैस्ट बैंक नामक क्षेत्र किस नदी के पश्चिम में स्थित भू-क्षेत्र है?* – जॉर्डन नदी 

*4. मोनो कल्चर किस कृषि का विशिष्ट लक्षण है?* – स्थानांतरित कृषि 

*5. कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास मैदान क्या कहलाता है?* – प्रेयरी 

*6. कालगुर्ली एव कुलगार्डी किसने खनन के लिए प्रसिद्ध है?* – स्वर्ण खनन के लिए 

*7. डियागो गार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है?* – हिन्द महासागर में 

*8. ‘डॉल्फिन चैलेंजर कटक’ कहाँ अवस्थित है?* – अटलांटिक महासागर में 

*9. विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन-सी है?* – सुपीरियर झील 

*10. किस प्राकृतिक प्रदेश को शीत मरुस्थल कहा जाता है?* – टुण्ड्रा प्रदेश

*11. किसे ‘सौरमंडल का जन्मदाता’ कहा जाता है?* – सूर्य को

*12. किस ग्रह को ‘संध्या का तारा’ कहते हैं?* – शुक्र को 

*13. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह कौन-सा है?* – चन्द्रमा 

*14. सूर्य ग्रहण कब होता है?* – जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है 

*15. 23 1/2° उत्तरी अक्षांश रेखा को क्या कहा जाता है?* – कर्क रेखा 

*16. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टान से हुआ है?* – अवसादी चट्टान से 

*17. किलिमंजारो किस प्रकार का ज्वालामुखी है?* – मृत ज्वालामुखी 

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*18. विश्व में सर्वाधिक विस्तृत पर्वत कौन-सा है?* – वलित पर्वत 

*19. विश्व का सर्वाधिक सूखाग्रस्त देश कौन-सा है?* – आस्ट्रेलिया 

*20. हवाई द्वीप की किसने खोज की थी?* – जेम्स कुक ने 

*21. ‘दक्षिण अमेरिका का द्वार’ किसे कहा जाता है?* – वेनेजुएला को 

*22. वायुमंडल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग पाया जाता है?* – क्षोभमंडल में 

*23. नदी के मुहाने पर यदि ज्वारीय लहरों का प्रभाव हो, तो डेल्टा का निर्माण न होकर किस आकृति का निर्माण होता है?* – ज्वारनदमुख 

*24. कौन-सा एक देश गेहूँ तथा चावल दोनों का संसार में सबसे बड़ा उत्पादक देश है?* – चीन 

*25. शीतोष्ण कटिबंधीय घास मैदान ‘डाउन्स’ किस महादेश में है?* – आस्ट्रेलिया 

*26. विश्व की सबसे बड़ी मैंगनीज खान’ अमापा’ किस देश में स्थित है?* – ब्राजील में 

*27. किस महासागर की आकृति अंग्रेजी के 'S' आकार की है?* – अटलांटिक महासागर की 

*28. माल्टा देश किस सागर में स्थित है?* – भूमध्य सागर में 

*29. किन देशों की सीमाएं कैस्पियन सागर से लगी हैं?* – ईरान, अजरबैजान, कजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान व रूस 

*30. काहिरा (मिस्र) किस जलवायु क्षेत्र में स्थित है?* – भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्र में 

*31. सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र 

*32. सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है?* – शुक्र 

*33. पृथ्वी के अलावा किस एकमात्र ग्रह पर जीवन की संभावना व्यक्त की जाती है?* – मंगल पर 

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*34. पृथ्वी की किस गति के कारण दिन और रात होते हैं?* – परिभ्रमण 

*35. फ्रांस से होकर कौन-सी देशांतर रेखा गुजरती है?* – 0°देशांतर (ग्रीनविच रेखा) 

*35. सबसे अधिक मात्रा में रेडियो सक्रिय-पदार्थ किस चट्टान से प्राप्त होता है?* – ग्रेनाइट चट्टान से 

*37. ‘एल मिस्टी’ (EL Misti) ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?* – पेरु में 

*38. विश्व सबसे अधिक विस्तृत ब्लॉक पर्वत कौन-सा है?* – सियार नेवादा (कैलिफोर्निया)


*39. इंडोनेशिया की दो-तिहाई जनसंख्या का संकेंद्रण किन क्षेत्र में है?* – जावा, मदुरा और बाली क्षेत्र में 

*40. उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के मध्य कौन-सा जलडमरुमध्य है?* – पनामा जलडमरुमध्य 

*41. खैबर का दर्रा किस देश में है?* – पाकिस्तान में 

*42. क्षोभमंडल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई कितनी है?* – 18 किमी. 

*43. भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?* – माही नदी 

*44. विश्व में लम्बे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन-सा है?* – संयुक्त राज्य अमेरिका

*45. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्णकटिबंधीय घासभूमि को क्या कहते हैं?* – कैम्पोस 

*46. विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र ‘रूर’ किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?* – कोयला 

*47. उत्तरी सागर किस महासागर का एक भाग है?* – अटलांटिक महासागर का 

*48. एशिया माइनर एवं दक्षिण रूस में स्थित अन्तर्देशीय सागर का क्या नाम है?* – काला सागर 

*49. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?* – कैस्पियन सागर 

*50. एशिया महादेश के सबसे उत्तरी भाग में कौन-सी वनस्पति पायी जाती है?* – टुण्ड्रा वनस्पति 

*51. किस तारामंडल के तारे ध्रुवतारे को ओर संकेत करते हैं?* – सप्तर्षि 

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*52. सबसे कम घनत्व वाला ग्रह कौन-सा है?* – शनि 

*53. ‘पृथ्वी गोल है’-यह सर्वप्रथम किसने बताया?* – अरस्तू ने 

*54. पृथ्वी को अपने अक्ष पर एक बार घूमने में कितना समय लगता है?* – 23 घंटा, 56 मिनट, 48 सेंकड 

*55. पृथ्वी की किस परत का निर्माण सिलिका एवं एल्युमीनियम से हुआ है?* – भू-पर्पटी (Crust) 

*56. ग्रेनाइट की गणना किस प्रकार के चट्टानों में की जाती है?* – पातालीय आग्नेय शैल 

*57. ‘क्राकातोआ’ ज्वालामुखी किस देश में है?* – इंडोनेशिया में 

*58. पाकिस्तान का साल्ट रेंज कैसा पर्वत है?* – ब्लॉक पर्वत 

*59. भारत को श्रीलंका से कौन-सा जलडमरूमध्य अलग करता है?* – पाक जलडमरुमध्य 

*60. विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहाँ है?* – जेनेवा में 

*61. उत्तरी ध्रुव के परिध्रुवीय देश कौन-कौन है?* – नार्वे, कनाडा तथा रूस 

*62. अधिकांश मौसम गतिविधियाँ किस वायुमंडलीय परत में होती है?* – क्षोभमंडल में 

*63. विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एंजिल किस नदी पर स्थित है?* – कैरो नदी पर 

*64. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो सबसे बड़े उत्पादक देश कौन हैं?* – थाईलैंड एवं इंडोनेशिया 

*65. उत्तरी एशिया में कौन-सी घास भूमि पायी जाती है?* – स्टेपी 

*66. किस बेसिन को ‘जर्मनी का काला प्रदेश’ तथा ‘यूरोप का औद्योगिक हृदय’ स्थल कहा जाता है?* – रूर बेसिन को 

*67. विश्व का सबसे बड़ा उपसागर कौन-सा है?* – हडसन की खाड़ी 

*68. बेरिंग जलडमरुमध्य किन दो देशों के मध्य है?* – अमेरिका एवं रूस 

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*69. मिशीगन झील किस देश में स्थित है?* – यू.एस.ए. में 

*70. उष्णकटिबंधीय लम्बी घास वाली वनस्पति को क्या कहते हैं?* – सवाना 

*71. शनि को सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने में कितना समय लगते हैं?* – 29.5 वर्ष 

*72. अस्त होते हुए सूर्य के लाल वर्ण का होने का क्या कारण है?* – पृथ्वी के वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन 

*73. किस ग्रह को वरुण (नेप्च्यून) ग्रह का सहोदर ग्रह कहा जाता है?* – अरुण (यूरेनस) को 

*74. एक कैलेंडर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं?* – 7 

*75. पृथ्वी की किस परत को सियाल (SIAL) परत भी कहते हैं?* – भू-पर्पटी को 

*76. आर्टीजियन कुंए किस प्रकार की चट्टान में मिलते हैं?* – परतदार चट्टान में 

*77. विश्व का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी’ मोनालोआ’ कहाँ है?* -हवाई द्वीप में 

*78. विश्व का सबसे गर्म स्थान कौन-सा है?* – अजीजिया 

*79. किस देश को ‘उगते हुए सूर्य का देश’ कहा जाता है?* – जापान 

*80. क्यूराइल द्वीप का विवाद किन दो देशों के मध्य है?* – रूस एव जापान

*81. जापान के द्वीप जो रूस से अधिकार में हैं, कौन-कौन हैं?* – हाबोभाई, विकोटन, कुनाशिरी तथा इटोस्कू। 

*82. वायुमंडलीय आर्द्रता मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?* – हाइग्रोमीटर 

*83. अमेजन नदी किस महासागर में गिरती है?* – अटलांटिक महासागर में 

*84. विश्व में सर्वप्रथम तम्बाकू उत्पादक देश कौन-सा है?* – चीन 

*85. ‘कैण्टरबरी’ क्या है?* – न्यूजीलैंड की घास भूमि 

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*86. विश्व में सोने के सबसे बड़ी खान कौन-सी है?* – ओंटोरियो (संयुक्त राज्य अमेरिका) 

*87. विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी कौन-सी है?* – मैक्सिको की खाड़ी 

*88. सर्वाधिक तेज बहने वाली महासागरीय जलधारा कौन-सी है?* – गल्फ स्ट्रीम 

*89. ओनकाल (युगांडा) कैसी झील है?* – मानव निर्मित झील

*90. शुष्कता को सहन कर सकने वाली प्राकृतिक वनस्पति क्या कहलाती है?* – जीरोफाइट 

*91. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा में कितना समय लेता है?* – 84 वर्ष 

*92. पृथ्वी से चन्द्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है?* – 57% 

*93. रात्रि में दिखाई पड़ने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा कौन-सा है?* – सिरियस 

*94. सूर्यग्रहण में पूर्ण सूर्यग्रहण की अधिकतम अवधि कितनी होती है?* – 7 मिनट, 40 सेकंड 

*95. भूपर्पटी में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है?* – ऑक्सीजन 

*96. नीस किस प्रकार का चट्टान है?* – रूपांतरित चट्टान h

*97. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत कौन-सा है?* – कोटोपैक्सी (8597 मीटर)   

भूगोल के 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

*98. एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद किस देश में स्थित है?* – पाकिस्तान में 

*99. ‘यूरोप का रोगी’ किस देश को कहा जाता है?* – तुर्की 

*100. ‘केप ऑफ गुड होप’ की खोज किसने की थी?* – बार्थोलोम्यू डियाज़
सिर्फ भूगोल विषय के बारे में 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान।। सिर्फ भूगोल विषय के बारे में 100 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान।। Reviewed by D.B.PATIL on 8/05/2020 11:37:00 pm Rating: 5

1 टिप्पणी:

🚶‍♂️💃🚶‍♂️

Blogger द्वारा संचालित.