1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। सामान्य ज्ञान 1 दिसंबर माह की पूरी जानकारी।

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। सामान्य ज्ञान 1 दिसंबर माह की पूरी जानकारी।

1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।

1933 - काेलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।

1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।

1959 - बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।

1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1976 - बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।

1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।

1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1988 - बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।

1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।

1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।

1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। सामान्य ज्ञान 1 दिसंबर माह की पूरी जानकारी।

2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।

2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।

2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।

2008 - बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया। 

2008 - भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।

2019 - भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बना।

2019 - अमरीका में विमान दुर्घटना में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत।

2019 - फिलीपींस में शक्तिशाली तूफान - कम्मूरी के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाने का काम शुरू हुआ।

1 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1699 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।

1878 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।

1885 - काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।

1886 - राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।

1903 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।

1924 - मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1931 - गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।

1954 - मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।

1954 - राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

1 दिसंबर को हुए निधन

1974 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।

1985 - दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।

1990 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।

2015 - जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।

2019 - वरिष्ठ पत्रकार भास्कर मेनन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

1 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

🔅 श्री काका कालेलकर जयन्ती ।

🔅 मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती ।

🔅 सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 ) ।

🔅 नागालैंड स्थापना दिवस ।

🔅 विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।

🔅 भारतीय नौसेना सप्ताह (01 से 07 दिसम्बर तक )।


कृपया ध्यान दें जी

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं ।

1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। सामान्य ज्ञान 1 दिसंबर माह की पूरी जानकारी। 1 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ। सामान्य ज्ञान 1 दिसंबर माह की पूरी जानकारी। Reviewed by Best Seller on 12/02/2020 07:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

🚶‍♂️💃🚶‍♂️

Blogger द्वारा संचालित.